मो हसीन खान का नेशनल हैडबाल प्रतियोगिता टीम में चयनित।
बस्ती। रुधौली के सिस्वारी खुर्द निवासी मो. हसीन खान का चयन प्रदेश की सीनियर हैंडबाल टीम में हुआ है। वह सेना में सैनिक के पद पर तैनात हैं। हसीन ने बताया कि बुधवार को वह प्रतियोगिता खेलने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर रवाना होंगे। उनके चयन पर जिला हैंडबाल एसोसिएशन के सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव, अनुराग कुमार, रशीद अहमद, सुरजीत शर्मा आदि ने बधाई दी है। संवाद