फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जी-20 एथलेटिक्स और हैंडबाल प्रतियोगिता तीन मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
- जूनियर वर्ग के खिलाड़ी ही ले सकते हैं हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में जी-20 एथलेटिक्स और हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन तीन व चार मार्च को स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जूनियर बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभाग करने के लिए टीम और खिलाड़ी अपने नाम की प्रविष्टि 27 फरवरी से दो मार्च तक खेल विभाग में जमा करा सकते हैं।
जिले में तीन व चार मार्च को हैंडबाल और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला स्तरीय है। इसमें जूनियर वर्ग के हैंडबाल व एथलेटिक्स खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को नकद पुरस्कार उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोही हॉफ मैराथन में ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं खिलाड़ी
बस्ती। भदोही जिले में भदोही हाफ मैराथन का आयोजन 28 फरवरी को होना है। इसमें धावकों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी 8400030031 व 9616211211 पर फोन कर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत खिलाड़ियों के रहने और खाने का इंतजाम आयोजकों की तरफ से किया जाएगा। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 71,000 रुपये द्वितीय को 41,000 और तृतीय 21,000 को रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। तीन खिलाड़ियों को 5,000 रुपये चतुर्थ और 15 को 1,000 रुपये सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें