फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जोन स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन बलरामपुर, बहराइच व देवरिया का रहा दबदबा

Mon, 21 Aug 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पुलिस की जोन स्तरीय प्रतियोगिता में शपथ लेते प्रतिभागी
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर जोन की 48वीं अंतर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस महिला-पुरुष प्रतियोगिता वर्ष-2023 के क्रम में सोमवार को तीन प्रतिस्पर्धाएं हुईं, जिसमें बलरामपुर, बहराइच और देवरिया के प्रतिभागियों ने पहला स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

300 मीटर थ्रीपी पुरुष वर्ग में बलरामपुर के एसआई अनिल कुमार दीक्षित को प्रथम स्थान, बहराइच के कांंस्टेबल आशुतोष कुमार को द्वितीय स्थान तथा बस्ती के रोनित यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 300 मीटर महिला वर्ग प्रोन प्रतियोगिता में बहराइच की अंजनी शुक्ला को प्रथम, शची पटेल को द्वितीय, देवरिया की बबिता यादव को तृतीय तथा नीतू मिश्रा को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।
इसी तरह 300 महिला वर्ग थ्रीपी प्रतियोगिता में देवरिया की अंजनी पांडेय को प्रथम स्थान, बहराइच की प्रीती गुप्ता को द्वितीय, अंजनी शुक्ला को तृतीय तथा बस्ती की पूजा को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें