फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आठ अक्तूबर को होगा मिनी मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ एवं ज़िला प्रशासन की ओर से आठ अक्तूबर को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन ने दी। उन्होंने बताया कि मिनी मैराथन में कई प्रदेशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। यह दौड़ पुरुष व महिला दोनों वर्गों के लिए आयोजित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मैराथन के तहत नगर निकाय में ''बस्ती प्लॉगेथॉन'' नाम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के अध्यक्ष भावेष कुमार पांडेय ने बताया कि आठ अक्तूबर को रविवार है। इसी दिन मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई प्रदेशों के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 14 वर्ष से ऊपर कोई भी इसका हिस्सा बन सकता है। चार सितंबर से ऑफलाइन व ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम कमलेशचंद्र, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें