बस्ती। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की भी टीम हिस्सा लेगी। टीम में मंडल के बस्ती संतकबीरनगर जिले से 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
उल्लेखनीय है कि बरेली में 16 अगस्त से सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 12 व 13 अगस्त को क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में हुआ था। सोमवार को जारी खिलाड़ियाें की सूची में संतकबीरनगर के नौ और बस्ती के चार खिलाड़ी शामिल हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि बस्ती से कंचन, कांती, अनु गौड़ व प्रीति को टीम में जगह मिली है, जबकि संतकबीरनगर की उमरा खान, स्तुति, रूपा राजभर, अनामिका सिंह, आंचल गुप्ता, स्नेहा, अनुराधा, रिया गौड़ व संजना कन्नौजिया ने टीम में जगह बनाई है।
टीम मैनेजर के रूप में राजलक्ष्मी चौधरी शामिल रहेंगी। प्रतियोगिता 16 से 23 अगस्त तक होगी।
-