फुलबास सिंह रॉयल साइंस एकेडमी गोटवा बाजार में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र।
बस्ती। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मंगवार को श्रीमती फुलबास सिंह रॉयल साइंस एकेडमी गोटवा में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इसमें खो-खो, कबड्डी, योग, जलेबी दौड़, सुई धागा दौड़ आदि खेलों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि खेलों से स्वस्थ तन और मन का विकास होता है। खेल के माध्यम से देश व समाज का नाम रोशन किया जा सकता है। भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिजेश बहादुर सिंह ने कुछ सालों से लोग खेलों के प्रति तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय सकरदहा, कंपोजिट विद्यालय निपनिया हर्रैया, कप्तानगंज का बीआरएस अकादमी के बीच खेल प्रतियोगिताएं हुईं। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार त्रिपाठी, राम सिंह, डॉ. योगेश सिंह, कृष्ण गोपाल, पवन वर्मा, वंदना वर्मा, अखिलेश कुमार सिंह, प्रखर सिंह आदि मौजूद रहे।