संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी, हैंडबाॅल, एथलेटिक्स, फुटबाॅल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसका समापन कमिश्नर अखिलेश सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन व सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति की मौजूदगी में हुआ।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि विभिन्न खेलों के 20 खिलाड़ियों को ड्रेस, खेल किट, पोषक आहार, अभिलेख के लिए दस-दस हजार रुपया प्रदान किया गया है। साथ ही 16 खिलाड़ियों को सांत्वना स्वरूप 11-11 सौ रुपया दिया गया। कुल दो लाख 17 हजार छह सौ रुपये खिलाड़ियों में वितरित हुआ है। मंगलवार को हॉकी का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें हंसराज लाल इंटर कॉलेज ने स्टेडियम ए को 2-1 से पराजित किया।
हैंडबाॅल में स्टेडियम ए को स्टेडियम बी ने 25-27 से हराया। फुटबाल में स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी को पराजित किया। एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में ठाकुर सिंह, 200 मीटर दौड़ में अनुज, 400 मीटर दौड़ में आदित्य चौधरी, 800 मीटर दौड़ में विकास चौधरी, 1500 मीटर दौड़ में रौनक अव्व्ल रहे। लंबी कूद में संस्कार मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व केक काटकर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन मनाया गया।
इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, पुनीत पांडेय, डॉ. अश्वनी सिंह, मयंक श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल, मनमोहन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
-
इन खिलाड़ियों को मिला दस-दस हजार रुपया
हॉकी में शरीफ मोहम्मद, अरबाज, प्रियांशु पटेल, वालीबाल में शहनवाज खान, एथलेटिक्स में ठाकुर सिंह, ज्योति गुप्ता, पूर्वी सिंह, फुटबाॅल में कार्तिक चौरसिया, रितिक गुप्ता, अंकुश कसौधन, हैंडबाल में गोपाल वर्मा, सुनीता, अराधना, रक्शा नूरी, खो-खो में प्रियांशी, भार्गवी सिंह, प्रियंका, कबड्डी में अंशिका मिश्रा, काजल वर्मा, शिवांगी मिश्रा को दस-दस हजार मिला।