फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे प्रदेश के 250 खिलाड़ी

Sat, 29 Jul 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी स्टेट ईस्ट जोन सलेक्शन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन लेविंस बैडमिंटन एकेडमी धरमपुर में तीन से छह अगस्त तक होगा। जूनियर एवं सीनियर वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में करीब 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि एक लाख रुपये है। सफल प्रतियोगी यूपी टीम में चयनित होंगे और वे कोलकाता में आयोजित होने वाले इंटर स्टेट ईस्ट जोन प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। एसोसिएशन के सचिव राजीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अजय सिंह व अंतरराष्ट्रीय अंपायर रवि दीक्षित होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें