फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छिटपुट बारिश, दिनभर उमस से बेहाल रहे लोग

Tue, 25 Jun 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस।
विज्ञापन
- कूलर और पंखे के नीचे भी नहीं मिली राहत
विज्ञापन

- 24 घंटे में हल्की गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शनिवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भले ही कमी आई है, लेकिन उसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कूलर और पंखे के नीचे भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को दिनभर बादलों ने डेरा जमाए रखा। कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने 24 घंटे में मध्यम बारिश का अनुमान जारी किया है।
जिले में लंबे इंतजार के बाद शनिवार को झमाझम बारिश हुई थी। इससे तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई थी। बारिश के बाद सूरज के तेवर से राहत मिली। मगर, तपती धरती पर बारिश के बाद उमस बढ़ गई। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। वाल्टरगंज क्षेत्र में हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद भी उसम से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 24 घंटे में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हवा 40 किमी तक की गति से चलने का अनुमान है। उमस से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन

...
किसानाें से शुरू की धान की रोपाई
टिनिच। शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। सोमवार को उमस भरी गर्मी में क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में किसान लक्ष्मी नरायन तिवारी रोपाई करते हुए दिखे। उन्होंने बताया कि बेहन तैयार थी, बारिश होते ही रोपाई का काम शुरू कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें