रुधौली। स्थानीय पुलिस ने नवरात्र के त्यौहार का माहौल बिगाड़ने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि शासनादेश के क्रम में नवरात्रि के नौ दिनों में मीट की दुकान पूर्ण रूप से बंद रखी गई है। इसके बावजूद नगर पंचायत के रुद्रनगर वार्ड निवासी काश मोहम्मद, मनु, सगीर व अली हुसैन द्वारा त्यौहार नवरात्र में कस्बा में मुर्गा काटने को लेकर विवाद किया जा रहा था। इसके अलावा डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महनुआ निवासी अनुज सोनी रुधौली कस्बे में स्थित अपनी ससुराल में आया थे। वह शराब पीकर दुर्गा पंडालों में घूमते पाए गए। उक्त सभी को शांति भंग की आशंका के चलते गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया।