बस्ती। शहरी क्षेत्र में रविवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मिश्रौलिया, नरहरिया, मकबूलनगर टोला में फऍगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। नगर पालिका कर्मचारियों ने नालियों की सफाई करते हुए झाड़-झंखाड़ भी काटे गए। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि चेयरमैन नेहा वर्मा के निर्देशन में सफाई कार्य चल रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। चोक नालियों के सिल्ट निकाले जा रहे हैं। बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है। संवाद