बस्ती। शहर के चार वार्डों रमेश्वरपुरी, पुराना डाकखाना, बेलवाडाड़ी और ओरीजोत में मंगलवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सुबह से देर रात तक सफाई हुई। 156 घंटे अनवरत सफाई अभियान में अलग से कर्मी लगाए गए हैं। एसबीएम की परियोजना विशेषज्ञ प्रिया यादव ने बताया कि पुराना डाकखाना में एक बजे से रात नौ बजे तक, बेलवाडाड़ी में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक, ओरीजोत में शाम पांच बजे से रात एक बजे तक सफाई हुई। सुनील, मो. हुसैन, भागवत, विनोद, प्रवीन, नरेंद्र, राजेश, देवत्त शुक्ल, वसीम व तुषार सिंह ने सहयोग किया। संवाद