भानपुर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य(एसआईआर) के पश्चात निर्वाचक नामावली मे छूटे हुए युवा मतदाता और महिला मतदाताओं के साथ ही किन्हीं कारणों से विलोपित पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए सभी बूथों पर शनिवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। बीएलओ मौजूद रहकर फार्म-6 भरकर निर्वाचक नामावली में लोगों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। संवाद