फुटहिया चौकी का एसपी ने किया निरीक्षण।
महराजगंज (बस्ती)। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सोमवार की दोपहर में कांवड़-श्रावण मेला में कावड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए कप्तानगंज मेन चौराहे पर ड्यूटी प्वाइंट पर लगे सुरक्षा बल नेशनल हाइवे स्थित चौकी फुटहिया थाना नगर व चौकी महाराजगंज थाना कप्तानगंज पर स्थित बैरियर प्वाइंट्स, पार्किंग स्थल, बैरियर प्वाइंट का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों से कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई किया जायेगा।साथ ही कावड़ियों के विश्राम स्थल,जलपान की व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जाए। वाहनों के आवागमन पूरी तरहसे प्रतिबंधित रहेगा। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे,महराजगंज के चौकी प्रभारी बीके सरोज सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद