फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सपा ने साइकिल यात्रा निकाल सरकार पर साधा निशाना

Sat, 16 Sep 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
साइकिल यात्रा निकालते सपाई
विज्ञापन
गौर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में प्रयागराज से शुरू हुई देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा शुक्रवार को कप्तानगंज विधानसभा के गौर बाजार पहुंची। जहां सपा जिला सचिव अरविंद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

डुहवा में आयोजित सभा के दौरान लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, जिला अध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, कप्तानगंज के विधायक कविंद्र चौधरी उर्फ अतुल व जिला सचिव अरविंद सिंह ने ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग के लोग परेशान हैं। महंगाई चरम पर है। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व प्रमुख महेश सिंह, हृदय राम यादव, निजामुद्दीन, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें