फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की योजनाओं की जानकारी दी

Sun, 25 Sep 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
उ.प्र. आवास विकास परिषद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने रोडवेज तिराहे पर सपा साहित्य का वितरण किया।
विज्ञापन
‘ कहो दिल से, अखिलेश फिर से’ के संकल्पों के बीच  उ.प्र. आवास विकास परिषद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में सपा  नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रविवार को रोडवेज तिराहे पर सपा सरकार की योजनाओं  से सम्बंधित योजनाओं के पुस्तकों, सपा साहित्य का वितरण किया। इसके  पूर्व सपा के नगर कार्यालय पर सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने लाखों युवाओं के हाथों में लैपटाप देकर  शिक्षा क्षेत्र में नौजवानों के लिए विकास का द्वार खोला।  लोहिया वाहिनी प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य अयाज अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यकों  के विकास के लिये सपा सरकार ने सर्वाधिक कार्य किये। नगर अध्यक्ष मोहम्मद सज्जू, मो. स्वालेह, वीर प्रताप सिंह, अकरम  प्रधान, जावेद निजामी, आमिर खान, विजय आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें