फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहीद जवानों को एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 22 Oct 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस : चीन के हमले में 21 अक्तूबर को शहीद हुए थे दस जवान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुलिस स्मृति दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइंस स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि सी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 काे लद्दाख के हॉट स्प्रिंग के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम पेट्रोलिंग पर थी। उनमें से तीन अफसरों को भारत-तिब्बत बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने हिरासत में ले लिया। अगले दिन जब उनकी तलाश में सीआरपीएफ की टीमें भेजी गईं तो पहले से घात लगाए बैठे चीनी सैनिकों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए और सात घायल हो गए। उन शहीदों की याद में हर साल 21 अक्तूबर को देशभर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें