बस्ती। सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने गैस सिलिंडर को लेकर फैली अफवाह को दूर कराने और घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग डीएम से की है। डीएम को भेजे पत्र में सदर विधायक ने कहा है कि गैस गोदामों में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध होने के दावों के बावजूद आम जनता को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ स्थानों पर गैस की कमी दिखाकर कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने डीएम से आग्रह किया है कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गैस गोदामों एवं वितरकों की जांच कराकर गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित कराने तथा कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद