बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल्लाह भारतीय जनता पार्टी में अब शामिल होंगे। इस सिलसिले में उनकी बातचीत सांसद हरीश द्विवेदी से भी हुई है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अब्दुल्लाह ने बताया है कि लंबे समय तक उन्होंने समाजवादी पार्टी की सेवा की। हर मौके पर पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया है। लेकिन पार्टी के कुछ जिम्मेदार नेता समाजवादी सोच के विपरीत कार्य कर रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार भी नहीं कर रहे हैं। इससे आहत अब बीजेपी का दामन थामने का मन बना लिए हैं। शीर्घ ही समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे।
संवाद