बस्ती। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बुधवार देरशाम साइबर क्राइम थाना का निरीक्षण किया। थाने में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, तकनीकी सुविधाओं तथा साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के प्रति सजग रहने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परिसर का भ्रमण कर भवन के जीर्णोद्धार और परिसर के सौंदर्यीकरण का संबंधित को निर्देश दिया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, साइबर थाना प्रभारी विकास यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद