बस्ती। एसपी अभिनंदन ने नवनिर्मित सिविल लाइन पुलिस चौकी का बुधवार को वैदिक मंत्रोउच्चारण के बीच फीता काटकर स्वागत किया। कंपनी बाग स्थित इस पुलिस चौकी को सड़क चौड़ीकरण के चलते शास्त्री चौक पर शिफ्ट किया गया है। नवनिर्मित भवन में पुलिस चौकी का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस दौरान एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद