फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की मौजूदगी में रिजर्व पुलिस लाइंस का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी ने शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, आर्मरी, स्टोर रूम, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, डीसीआर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग कार्यालय का जायजा लिया। साथ ही अपराध शाखा, अंगुष्ठ छाप कार्यालय, वामा सारथी कार्यालय, ओपन जिम, सब्सिडियरी केंद्रीय कैंटीन, गैस गोदाम, चाय कैंटीन, भोजनालय, बार्बर शॉप, लॉन्ड्री शॉप, टेलर शॉप को भी गहनता से देखा। पूर्व में बने बैरक व नवनिर्मित बैरक भवनों, यातायात कार्यालय, डायल/कॉल-112 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर उनमें मूलभूत सुविधाओं को समय से पूर्ण कर साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव के लिए संबंधित को आदेशित किया। रिक्रूट आरक्षियों के लिए सशस्त्र पुलिस एसआई व मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस को नामित किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक संदीप राय, पेशकार परमाशंकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें