फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनीष के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, दी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
मनीष चौरसिया के परिजनों को सहायता रा​​शि देता सपा का प्रतिनि​धि मंडल-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर में युवक मनीष चौरसिया की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत मामले को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में बैजलपुर पहुंचा। पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का ढाढ़स बधाया। सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि यदि पुलिस ने विवेक का परिचय दिया होता तो मनीष चौरसिया जिंदा होता। उन्होंने कहा कि प्रशासन मनीष चौरसिया की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए और दोषियों को कड़ा दंड दिलाया जाए। सपा के प्रतिनिधि मंडल में विधायक राजेन्द्र चौधरी, कवीन्द्र चौधरी अतुल, जिला महासचिव मो स्वालेह, राजेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल कक्कू, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया, पूर्व प्रधान महेंद्र यादव, सुभाष यादव समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें