फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सपा ने धांधली की आयोग से की शिकायत

Sun, 26 May 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर मिश्र मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग की शिकायत समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग के अलावा स्थानीय अधिकारियों से की है। यह केंद्र भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के गांव का है। खबर है कि एक वोट को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने फर्जी मतदान की सूचना दे दी। इस सूचना को पार्टी के समर्थकों ने फेसबुक पर अपलोड कर दिया। फिलहाल वहां अब माहौल शांत है। सपा जिलाध्यक्ष व विधायक महेंद्र नाथ यादव ने आरोप लगाया कि इस बूथ पर मतदाताओं पर भाजपा को वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसे मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें