फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोनहा पुलिस ने 73 वाहनों का किया ई-चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। यातायात माह के तहत शनिवार को सोनहा पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 73 वाहनों का 1.07 लाख रुपये का ई-चालान किया गया। पुलिस ने भानपुर कस्बे में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों से वैध कागजात रखने, सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें