फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोनभद्र ने जीता वाॅलीबाल का उद्घाटन मैच

Tue, 28 Nov 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में दो दिवसीय नेशनल राज्य स्तरीय डे-नाइट वाॅलीबाल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। अनपरा सोनभद्र आई क्लब ने उद्घाटन मैच दो सेट से जीत लिया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और आई क्लब अनपरा सोनभद्र के बीच मैच हुआ। 25-25 अंक के तीन राउंड में मैच खेला गया। स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ ने 25-17-14 अंक बनाए। जबकि आई क्लब अनपरा सोनभद्र ने 20-25-25 अंक बनाए। आई क्लब अनपरा सोनभद्र ने दो सेट से मैच जीता।
आजमगढ़ और स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर के बीच तीन सेट में मैच खेला गया। आजमगढ़ ने 22-25-25 अंक बनाए। जबकि स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर ने 25-22-19 अंक बनाए। दो सेट से आजमगढ़ ने मैच जीत लिया। स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर व एनई रेलवे गोरखपुर के बीच खेला गया। एनई रेलवे गोरखपुर ने 25-25 अंक हासिल किया, जबकि स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर ने 20-20 अंक हासिल किया। एनई रेलवे गोरखपुर ने दोनों सेट में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान संयोजक शमशेर अहमद, कमेटी अध्यक्ष मुजीबुल्लाह, उप संयोजक शब्बीर अहमद, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, गुड्डू पाठक, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, प्रधान संघ अध्यक्ष मो इनामुल्लाह कुरैशी, मो मुकर्रम, अब्दुल नाफे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें