फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्व प्रधान के बेटे ने पास की एफएमजीई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। क्षेत्र के सेमरा चीगन ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान नीलम पांडेय के बेटे डॉ. शिवांश पांडेय ने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) उत्तीर्ण कर ली है। शिवांश ने वर्ष 2021 में कजाकिस्तान के सेमई मेडिकल विश्वविद्यालय में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत लौटे और 31 अक्तूबर को आयोजित एफएमजीई परीक्षा में शामिल हुए। मंगलवार को परिणाम घोषित होने पर उनकी सफलता से परिवार में खुशी छा गई। शिवांश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनकी उपलब्धि पर कृष्ण कुमार दूबे, अमरेश पांडेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, पवन जायसवाल, पंकज मिश्र, अशोक उपाध्याय, रिंकू पाठक और दुर्गा प्रसाद ओझा ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें