फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत

Thu, 04 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बेमौसम बारिश से शहर में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई मोहल्लों में सड़क पर पानी भर गया। कई नालियां उफनाकर रास्तों पर बहने लगीं। दोपहर के समय बारिश होने से कई स्कूलों के बच्चे भीगते हुए घर लौटे। इस दौरान सड़कों पर आवागमन कम हो गया था। शिवा कालोनी, तुरकहिया, गांवगोड़िया, कोतवाली परिसर, नगर पालिका, महिला थाना परिसर, धर्मशाला रोड, मालवीय मार्ग मुख्य सड़क पर मड़वा नगर मोड़ के पास, आवास विकास, सुर्ती हट्टा, पठान टोला, नरहरिया, कंजर टोला, डफाली टोला, बरदहिया बाजार, सुगर मिल कालोनी आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

वहीं, बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को अप्रत्याशित रूप से गर्मी से निजात मिली। पंखे-कूलर,एसी नहीं चलाने पड़े। बादल छाए रहने से बच्चे छतों और गलियों में मौसम का आनंद लेते दिखे। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई है, वहां के किसान काफी खुश हैं। इससे वह अपने खेतों की जुताई कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें