फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना शुरू, तीनों जिलों में लिए जाएंगे नमूने

Wed, 23 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। खेती की लागत कम करने एवं मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बस्ती मंडल के प्रत्येक विकास खंड की 20-20 ग्राम पंचायतों से 100-100 मृदा नमूना ग्रहित किया जाएगा। विभागीय टीम नमूनों को एकत्रित कर जांच कराएगी तथा किसानों को निशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित करेगी। मृदा नमूना एकत्रीकरण का कार्य कृषि विभाग के कर्मचारियों और कृषि सखियों द्वारा चयनित ग्राम पंचायतों में जाकर भारत सरकार द्वारा विकसित मोबाइल एप के माध्यम से किसानों को ओटीपी और क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकृत करते हुए किया जा रहा है। प्रयोगशाला में प्राप्त मृदा नमूनों की जांच कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए जाएंगे। जिससे वह अपनी मृदा गुणवत्ता के आधार पर उपयुक्त फसल का चयन कर सकेंगे। इससे अंधाधुंध उर्वरकों के प्रयोग से भी बचाव होगा। मंगलवार को सिद्धार्थनगर के नौगढ़ ब्लाक में टास्क फोर्स अधिकारी व जेडीए अविनाश चंद्र तिवारी की उपस्थिति में मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। बस्ती के सदर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत डारीडीहा में मृदा का नमूना लिया गया। जनपद संतकबीरनगर में टास्क फोर्स अधिकारी व अपर निदेशक कृषि जगदीश कुमार की मौजूदगी में कृषि कर्मियों ने नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें