फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्राॅली से गिरी मिट्टी, जेसीबी से समतलीकरण फिर भी मनरेगा में चार सौ को दे दिया रोजगार

Fri, 04 Oct 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बहादुरपुर का मामला, यहां शिव मंदिर के बगल मिट्टी पटाई का चल रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुरपुर में ट्राॅली से मिट्टी गिराकर जेसीबी समतल करा दिया गया। मगर, मनरेगा में 15 दिन में करीब चार सौ मजदूरों की उपस्थिति दिखा दी गई। आसपास के लोगों का आरोप है कि करीब 20 दिन पहले प्रधान ने ट्रैक्टर-ट्राॅली से मिट्टी गिरा कर जेसीबी से बराबर करा दिया था।
मनरेगा में मजदूर कार्य कर रहे हैं या नहीं इसकी निगरानी सचिव, एपीओ के अलावा बीडीओ को भी करनी होती है। जबकि कार्य पूर्ण होने पर तकनीकी सहायक के सत्यापन पर भुगतान होता है। ग्राम पंचायत में मस्टर रोल नंबर 8917, 8918, 8919, 8920, 8921 तथा 8922 के माध्यम से कार्य स्थल बहादुरपुर बाजार शिव मंदिर के बगल सार्वजनिक स्थान पर मिट्टी पटाई कार्य के लिए लगभग चार सौ मजदूर काम चुके है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उसी कार्य स्थल पर मस्टररोल 9684, 9685, 9686, 9687 तथा 9688 के माध्यम से 49 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई। जबकि मौके पर एक भी मजदूर काम करते नहीं मिले।
विज्ञापन

..
कोट

ग्राम पंचायत बहादुरपुर में कार्य स्थल पर ट्राॅली से मिट्टी गिराने व जेसीबी से बराबर कर ऑनलाइन उपस्थिति की शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा हो रहा है तो मनरेगा गाइडलाइन के विपरीत है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-गणेश दत्त शुक्ल, बीडीओ बहादुरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें