बस्ती। समाजवादी चिंतक और पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी को उनके 84वें जन्मदिन पर सोमवार को सपा कार्यालय में याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके संघर्ष, सादगी और समाजवादी योगदान को रेखांकित किया। जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि बृजभूषण तिवारी छात्र जीवन से ही डॉ. राममनोहर लोहिया के निकट रहे और समाजवादी विचारधारा के प्रचार में जीवन समर्पित किया। उनकी सादगी और जनता के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, कविंद्र चौधरी ‘अतुल’, राजाराम यादव, डॉ. राम प्रकाश सुमन, रिंटू यादव, जगदीश यादव और अन्य सपा नेता उपस्थित रहे। संवाद