बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के करमहिया निवासी एवं समाजवादी नेता संतराम आर्य की उपचार के दौरान हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। शुक्रवार को समाजवादी झंडे गांव के निकट संतराम आर्य को भू-समाधि दी गई। करमहिया गांव में समाजवादी पार्टी के मुखिया महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान सिपाही खो दिया है। पूर्व मंत्री रामकरण आर्य के पुत्र विजय विक्रम आर्य ने कहा था कि संतराम अंतिम क्षण तक समाजवादी रहे। सपा नेता संतराम आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रामशंकर निराला, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, मोहनलाल, वीर विक्रम आर्य, राम उजागिर गौतम, सुरेंद्र सिंह छोटे, कक्कू शुक्ला, फूलचंद भारती, गोविंद आर्य, एसएसी यादव, हरीश, राम आशीष वर्मा, के साथ ही बड़ी संख्या में सपा नेता और ग्रामीण उपस्थित रहे।