फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समाज कल्याण विभाग दिलाएगा स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। समाज कल्याण विभाग अब जरूरतमंद वृद्धजन के निशुल्क ऑपरेशन के साथ ही अन्य स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराएगा। अटल वयोवृद्ध अभ्युदय योजना के तहत एनजीओ को यह काम सौंपा जाएगा। विभागीय स्तर पर अनुभवी एनजीओ की तलाश शुरू कर दी गई है। समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि जनपद में 60 वर्ष से अधिक आयु के 50 वरिष्ठ नागरिकों का समाज कल्याण विभाग के माध्यम से निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी आदि अन्य स्वास्थ्य सुविधायें दिलाई जाएंगी। इसके लिए अनुभवी एनजीओ की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही डिमेंशिया स्क्रीनिंग, बीपी, शुगर, अर्थराइटिस, कैल्शियम आदि की जांच व निशुल्क दवाइयों का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें