फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो एक किलोग्राम गांजा लिए तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। पुरानी बस्ती पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से एक किलो ग्राम गांजा बरामद किया। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि रेलवे ओवर ब्रिज के रेलिंग के समीप तस्कर डिलीवरी देने पहुंचा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसआई राम वशिष्ठ, कांस्टेबल राम रतन तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे और धर दबोचा। उससे पूछताछ में पहचान प्रदीप उर्फ दाना पानी निवासी लखनोरा पुरानी बस्ती के रूप में हुई। जामा तलाशी में एक किलो पचास ग्राम गांजा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांजा तस्कर के विरुद्ध कोतवाली, पुरानी बस्ती, जीआरपी थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें