छावनी। थाना क्षेत्र में रामजानकी रोड़ पर बांसी से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस से धुंआ निकलने के बाद यात्री सहम गए। आनन-फानन में बस में बैठी सवारियां घबरा कर बाहर निकलने लगीं। घटना उस समय हुई जब बस चालक ने सवारी बैठाने के लिए बस रोका था। छावनी कस्बे के राम जानकी मार्ग पर फ्लाईओवर के सर्विस लेन पर बस के इंजन से धुंआ निकलने लगा। बस रुकते ही लोग अपने समान के साथ बस से निकल कर भागने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बस से यात्रियों की मदद में जुट गए। बस से निकलने के बाद डरे यात्री फ्लाईओवर के नीचे जाकर रुके। बस चालक ने बस को किनारे लगाकर छोड़ दिया। बताया जा रहा कि सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कस्बे से यात्रियों को लेकर प्राइवेट बस लखनऊ जा रही थी।