कलवारी। बहादुरपुर ब्लाक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलवारी एहतमाली में बृहस्पतिवार को एसएमडीसी के दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया के प्रधानाध्यापक व मास्टर ट्रेनर इंद्र बहादुर एवं राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के प्रवक्ता चंद्रभान पांडेय ने एसएमडीसी प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार गोंड, राजेश कुमार सिंह, उदयभान सिंह, रामचंद्र यादव सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अध्यापक कृष्ण गोपाल वर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद