गौर। पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में शनिवार को सरकार की डिजी शक्ति योजना के तहत 82 छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्रबंधक उषा शुक्ला व प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह ने स्मार्टफोन वितरित किए। कहा कि इस युग में आधुनिक, तकनीकी और आईटी के व्यवहारिक ज्ञान के लिए स्मार्टफोन का उपयोग करना आवश्यक है।
महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. गजेंद्र उबारन गिरी ने बताया कि वर्ष 2022-23 के बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किया गया है। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. सीमा जयसवाल, राम प्रकाश वर्मा, पंकज चौहान,राजीव, रमेश, अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद