फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मार्च के आखिरी हफ्ते से लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर

Mon, 04 Mar 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के करीब 40 हजार उपभोक्ताओं के परिसर पर लगेंगे स्मार्ट मीटर
विज्ञापन

माेबाइल एप पर मिलेगी खपत व रिचार्ज करने की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। विद्युत निगम शहर में मार्च के आखिरी सप्ताह से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू करेगा। शुरुआती चरण में उपभोक्ताओं को प्री-पेड व पोस्ट पेड दोनों विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्ट मीटर लगने के बाद रीडिंग आधारित बिल जमा करने की सुविधा पूरी तरह से बंद हो जाएगी।
रीवैंप योजना के तहत बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम चल रहा है। प्रथम चरण में पुराने कंडक्टर (तारों) व खंभों को बदलने का काम किया जा रहा है। योजना के तहत स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगे। इसके लिए विद्युत निगम सॉफ्टेवर अपडेट कराने लगा है।
विज्ञापन

निगम के अनुसार, स्मार्ट मीटर प्री व पोस्ट पेड की सुविधा से लैस होगा। पोस्ट पेड सुविधा उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी, जिन्होंने नियमित बिल का भुगतान किया है। यह विभागीय सॉफ्टवेयर स्वत: तय करेगा। हालांकि, पोस्ट पेड सुविधा का उपयोग आपात स्थिति में ही किया जा सकेगा। जैसे यदि किसी उपभोक्ता का रिचार्ज रात में खत्म हो जाता है और उसके पास रिचार्ज का विकल्प मौजूद नहीं है।
...
मोबाइल एप पर मिलेगी सारी जानकारी
स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीकी से लैस होगा। यह उपभोक्ताओं की खपत का रिकॉर्ड रखने से लेकर प्रति उपकरण खपत हुई यूनिट तक का ब्यौरा बताने में समक्ष होगा। मीटर लगने के बाद निगम उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कराएगा। जिसे लॉगिन कर मीटर नंबर आदि डालने के बाद सारी जारी दिखने लगेगी।
...
एक क्लिक पर ठप हो जाएगी बिजली आपूर्ति
स्मार्ट मीटर लगने के बाद यदि कोई उपभोक्ता पोस्ट पेड विकल्प का चुनाव कर बिजली का उपयोग करता है और महीना पूरा होने के बाद बिल का भुगतान नहीं कर रहा है तो उसकी आपूर्ति को एक क्लिक पर रोका जा सकता है। निगम के अनुसार, ऐसे उपभोक्ता की आपूर्ति रोकने के लिए कनेक्शन काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सॉफ्टवेयर की मदद से ही मीटर को बंद कर आपूर्ति ठप की जा सकेगी।
विज्ञापन

...
शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम मार्च आखिरी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। कार्यदायी एजेंसी ने साॅफ्टवेयर अपडेट करना शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर आधुनिक जरूरत के अनुसार काम करेगा। उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए शुरुआत में प्री पेड व पोस्ट पेड की सुविधा मिलेगी।
-मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें