फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों में कम हुए स्लीपर कोच, मुश्किल में आम यात्री

Sat, 09 Mar 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों से हटाए गए स्लीपर कोच
विज्ञापन

- वातानुकूलित कोच से सफर करना पड़ रहा है अधिक खर्चीला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सहालग व त्योहारों के मौसम के चलते ट्रेनों में यात्रियों की वैसे ही भीड़ बढ़ी हुई है। ऊपर से कुशीनगर, आम्रपाली, गोरखधाम व बांद्रा एक्सप्रेस में स्लीपर के डिब्बे कम कर दिए गए हैं। जिससे यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड से गुजरने वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों में वातानुकूलित डिब्बों की संख्या बढ़ा देने के कारण सामान्य यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी अमित मिश्र बताते हैं कि पहले स्लीपर क्लास के डिब्बों की संख्या अधिक होती थी, जिससे यात्रा में आसानी होती है। पूर्व की भांति ट्रेनों में स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाई जाए। उल्लेखनीय है कि पहले एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास के आठ से 13 तक डिब्बे होते थे। लेकिन इन्हें अब हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार कुशीनगर में पहले 13 डिब्बे होते थे अब महज चार डिब्बे ही लगे हैं। आम्रपाली ऐसे ही आम्रपाली, गोरखधाम व अवध एक्सप्रेस में छह-छह डिब्बे लगे हैं। इससे अब यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डिब्बे कम होने से सीटें कम हो गई हैं। इससे आम यात्रियों को स्लीपर की जगह एसी का टिकट लेना पड़ रहा है। जो उन्हें मंहगा पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेनों में कोच बढ़ाने व घटाने का निर्णय उच्चाधिकारी लेते हैं। इस बारे में मेरे स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें