फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार दिलाने में कौशल विकास बेहद अहम : जय प्रकाश

Mon, 15 Jan 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कौशल विकास मिशन में शामिल छात्राओं को संसदीय कार्यपालिका के प्रमुख सचिव जयशंकर सिंह। संवाद
विज्ञापन
कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण का प्रमुख सचिव संसदीय कार्यपालिका ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दुबौलिया, बस्ती।
बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण देने का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। इससे युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार का अवसर मिल रहा है।
यह कहना है कि प्रमुख सचिव संसदीय कार्यपालिका जय प्रकाश सिंह का। वह रविवार को दुबौलिया ब्लाक क्षेत्र के रामराज बलराजी देवी शिक्षा सेवा अरखापुर चिलमा की ओर से संचालित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जनरल ड्यूटी असिस्टेंट हेल्थ केयर कोर्स का उद्घाटन कर रहे थे। संस्था के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि ग्रामीण इलाके के बच्चों के लिए यह प्रशिक्षण मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का मनमोह लिया। महिमा चौधरी, क्षमा त्रिपाठी, श्रेया चतुर्वेदी, अर्पिता सिंह, नेहा यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आरती पांडेय, सलोनी पटवा, पूजा,अंजुम परवीन ने स्वागत गीत, निधि सिंह, साक्षी पांडेय, महिमा, श्रेया चतुर्वेदी, तान्या श्रीवास्तव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जनार्दन चौधरी, प्रधानाचार्य फूलचंद यादव, उप प्रबंधक सुरेंद्र कुमार चौधरी, आशीष कुमार, विजय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें