फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस को रोक कर परिचालक से छीने छह हजार

Thu, 15 Aug 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार दबंग वारदात को अंजाम देकर दुबौलिया की तरफ भागे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। अमोढ़ा बाजार के पास कार सवार दबंगों ने ट्रैवलर बस को रोक लिया। तमंचा दिखाते हुए परिचालक को मारपीट कर छह हजार रुपये लूट लिए। सफेद रंग की कार सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर दुबौलिया की तरफ भाग गए। वारदात बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे हुई। बस चालक ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद कप्तानगंज, कलवारी पुलिस को अलर्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ से संतकबीरनगर जा रही ट्रैवलर बस को बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में अमोढ़ा बाजार के पास रुकवा लिया। बस के परिचालक विकास निवासी रीठा थाना घनघटा जिला संतकबीर नगर से किराये के रूप में वसूले गए छह हजार रुपये लूट लिए। चालक प्रवेश निवासी बड़ोसर कला थाना दुबौलिया ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक छावनी राजेश तिवारी ने चालक और परिचालक से पूछताछ की। सीओ अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस राम जानकी मार्ग पर चेकिंग अभियान लगाकर घटना को अंजाम देने वालों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें