बस्ती। सात दिनों तक चले अभियान में स्कूल वाहनों के फिटनेस/परमिट दुरुस्त कराने में तमाम विद्यालय प्रबंधन ने रूचि नहीं दिखाई। सात जुलाई को अभियान समाप्त होने तक केवल 38 स्कूल वाहनों का फिटनेस प्रपत्र दुरुस्त हो सका था। 163 स्कूल वाहन अभी भी बगैर फिटनेस के दौड़ रहे हैं। इसको लेकर बुधवार से परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरटीओ प्रशासन फरीदउद्दीन के नेतृत्व में टीम ने प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान छह स्कूली वाहनों का चालान भी किया गया। टीम ने थाना हर्रैया तथा पैकोलिया में एक-एक स्कूल वाहन को सीज भी कराया।