रुधौली। थाना क्षेत्र के नटाई कला गांव में शुक्रवार देरशाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। छह रिहाइशी छप्पर जल गए। गांव के राम सहाय, गौतम, छब्बू लाल और ग़ब्बू लाल आदि के घर का सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की गाड़ियों ने आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक क्षति हो चुकी थी। तहसीलदार रवि यादव ने बताया कि पीड़ितों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी जा रही है। हर संभव मदद मिलेगी। संवाद