नगर बाजार। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। बनकटिया गांव की प्रिया तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी वर्ष 2019 में हर्रैया थाना क्षेत्र के हरिजनपुर बाबू निवासी अंकित तिवारी के साथ हुई थी। पिता ने उस समय अपनी सामर्थ्य के अनुसार पांच लाख रुपये नकद, दोपहिया वाहन, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य घरेलू सामान दहेज में दिया था। बाद में ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। न देने पर उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति अंकित तिवारी, ससुर राम शंकर तिवारी, सास शशि, ननद अंकिता, देवर अभिषेक, देवरानी अंजली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद