फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह निरीक्षक व सात उप निरीक्षकों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
छह निरीक्षक व सात उप निरीक्षकों का तबादला
विज्ञापन

प्लास्टिक कांप्लेक्स, मड़वानगर व रोडवेज चौकी पर नए इंचार्ज तैैनात
बस्ती। जिले में कानून-व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए एसपी आशीष श्रीवास्तव ने छह निरीक्षक व सात उप निरीक्षकों का तबादला किया है। इनमें प्लास्टिक कांप्लेक्स, मड़वानगर व रोडवेज चौकी के प्रभारी बदल दिए गए हैं।
एसपी कार्यालय के अनुसार निरीक्षक राणा देवेंद्र सिंह को अपराध शाखा से हटाकर प्रभारी डायल 112 बनाया गया है। निरीक्षक विनय कुमार पाठक को पुलिस लाइंस से अपराध शाखा भेजा गया है। निरीक्षक छोटेलाल राम को अपराध शाखा से थाना हर्रैया, निरीक्षक तहसीलदर वर्मा को अपराध शाखा से थाना कप्तानगंज और निरीक्षक अनिल कुमार यादव को अपराध शाखा से थाना कोतवाली भेजा गया है। हर्रैया थाने में तैनात महिला निरीक्षक अनीता यादव को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निरीक्षक सुदीप कुमार यादव को थाना पुरानी बस्ती से प्लास्टिक कांप्लेक्स चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जयविंद यादव को थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी मड़वा नगर बनाया गया है। रोडवेज चौकी प्रभारी महिला उप निरीक्षक निधि यादव को कोतवाली भेजा गया है। उप निरीक्षक हरीनाथ यादव को पुलिस लाइंस से कप्तानगंज, उप निरीक्षक सुरेश कुमार कुशवाहा को पुलिस लाइंस से थाना छावनी वापस भेज दिया गया है। उप निरीक्षक सुभाष राय को पुलिस लाइंस से थाना कप्तानगंज और उप निरीक्षक राकेश मिश्रा को प्रभारी चौकी रोडवेज बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें