फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिन में छह शिकायतें...दो निस्तारित

Thu, 11 Jul 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जल भराव की समस्या के निस्तारण के लिए विकास भवन में बनाया गया कंट्रोल रूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में तमाम जगहों पर पानी भर गया है। समस्या को देखते हुए डीएम रवीश गुप्ता ने विकास भवन में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित कराया है। तीन दिनो में कंट्रोल रूम को छह शिकायतें प्राप्त हुईं। दो शिकायतों का निस्तारण भी कराया गया। शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण पर संतुष्टि जाहिर की है।
बुधवार को विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का हाल जाना गया। शिकायत पंजीकरण रजिस्टर में छह शिकायतें दर्ज मिलीं। पहली शिकायत 8 जुलाई को पाकरडाड़ निवासी राजन सिंह ने दर्ज कराया कि निलमा मार्ग पर गड्ढे में बारिश का पानी भर गया है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही हैं। कंट्रोल से शिकायत बीडीओ सदर को भेजी गई। मौके पर पहुंचे बीडीओ सदर ने रोड़ा व राबिश डलवाकर रास्ते को दुरुस्त कराया। राजन सिंह से फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि वह संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

9 जुलाई को दुबौली दुबे निवासी राम किशोर ने शिकायत दर्ज कराई कि विक्रमजोत-रजवापुर मार्ग पर बारिश का पानी भर गया है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। मौके पर पहुंचे बीडीओ ने नाली की सफाई कराकर पानी का बहाव कराया। शिकायतकर्ता से फोन पर बताया कि समस्या का समाधान हो गया है।
9 जुलाई को देवेंद्र चौधरी ने मड़वानगर में आंबेडकर पार्क के पास पानी भरने और यहीं के अभिषेक गौतम ने पुराने प्राथमिक विद्यालय के पीछे पानी भरने से आवागमन बाधित होने की शिकायत की। जबकि 10 जुलाई को शहाबुद्दीन ने कथकपुरवा रुधौली में चौराहे पर स्थित पुल जाम होने से पानी निकासी न होने की शिकायत दर्ज कराई। इसी दिन सूर्य प्रताप ने मड़वानगर चौराहे से पहले दिनेश बाबू के घर से सुनीता चौधरी के प्लाॅट तक पानी भरने की शिकायत की। उक्त चारों शिकायत बुधवार दोपहर 12:45 बजे तक निस्तारित नहीं हो पाई थीं।
विज्ञापन

...
आप भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत
जिन क्षेत्रों में जल भराव से दिक्कतें आ रही हैं, वहां के नागरिक कंट्रोल रूम में शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। नागरिक सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक 7355759998, 9565305766, अपराह्न 2 से रात 10 बजे तक 9451860710, 9140950113 और रात 10 से सुबह 6 बजे तक 9918272764, 8840679789 नंबर पर फोन कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें