फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह कोचिंग सेंटरों की हुई जांच

विज्ञापन
कोचिंग की जांच करने पहुंचे अ​धिकारी।
विज्ञापन
बस्ती। लखनऊ के कोचिंग संस्थान में आगजनी की भयावह घटना के बाद मंगलवार को सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, डीआईओएस संजय सिंह और सीएफओ यतींद्र नाथ मिश्र ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। इस दौरान छह कोचिंग सेंटरों की जांच की गई। सीओ सिटी ने बताया कि अधिकांश कोचिंग सेंटरों पर सुरक्षा के मानक का पालन होते नहीं पाया गया है। डीआईओएस स्तर से इन कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी की जाएगी। संस्थानों में आगरोधन, भवन की स्थिति, संचालन संबंधी मान्यता के आवश्यक दस्तावेज, प्रवेश व निकास की स्थिति, फायर व बिजली उपकरणों की सेफ्टी, पार्किंग, सीढ़ी व लिफ्ट की व्यवस्था आदि बिंदुओं पर चेकिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें