फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह सीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड

Sat, 29 Apr 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को वर्ष-2022-23 का कायाकल्प अवार्ड मिला है। इसमें कप्तानगंज, रुधौली, गौर, दुबौलिया, परशुरामपुर व साऊंघाट सीएचसी शामिल है। कप्तानगंज, रुधौली, गौर, परशुरामपुर सीएचसी को यह अवार्ड तीन या उससे अधिक बार मिल चुका है। कायाकल्प अवार्ड के लिए हुए असेस्मेंट में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक इन सीएचसी को मिला है। सभी को इनाम के रूप में एक लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने दी। सीएमओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कायाकल्प अवार्ड स्कीम के तहत सीएचसी का तीन चरणों (इंटर्नल, पियर व एक्सर्टनल) में असेस्मेंट किया गया। जिले की छह सीएचसी ऐसी हैं, जिन्हें मानक के अनुसार 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल हुआ है। कहा कि सीएचसी स्टॉफ के साथ जिले के स्टॉफ के अथक प्रयास के बाद यह उपलब्धि हासिल की जा सकी है। इससे टीम का उत्साहवर्धन हुआ।
-
चिन्हित गैप को पूरा करने में मद का होगा उपयोग
सीएमओ ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड के तहत मिलने वाली धनराशि का 75 प्रतिशत इकाई के चिह्नित गैप के क्लोजर, रख-रखाव, स्वच्छता व्यवस्था इत्यादि पर खर्च किया जा सकेगा। इससे अगले कायाकल्प/एनक्वॉस के असेस्मेंट के स्कोर में इजाफा हो सकेगा। 25 प्रतिशत धनराशि जो अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए इंसेंटिव के तहत दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए इकाई स्तर पर अवार्ड समारोह का आयोजन कराया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसमें अधिकारी, कर्मचारी (नियमित, संविदा व आउटसोर्सिंग) सभी शामिल होंगे।
विज्ञापन

-
400 बिंदुओं पर हुआ मूल्यांकन
जिला क्वालिटी परामर्शदाता (क्वालिटी एश्योरेंस सेल) डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जून-जुलाई 2022 में 400 बिंदुओं पर जिले की सभी 14 सीएचसी का आंतरिक मूल्यांकन हुआ था। आंतरिक मूल्यांकन में पास होने के बाद सभी का सितम्बर से अक्टूबर 2022 तक पीयर हुआ। इसमें सात सीएचसी पास हुई। इसके बाद एक्सर्टन असेस्मेंट में छह सीएचसी पास होने में कामयाब रही। उन्होंने बताया कि सीएचसी कप्तानगंज वर्ष 2017 से, सीएचसी रुधौली वर्ष 2018 से, गौर वर्ष 2019 से सीएचसी परशुरामपुर तीसरी बार तथा दुबौलिया सीएचसी दूसरी बार कायाकल्प अवार्ड हासिल करने में कामयाब रही है। अवार्ड के लिए की जाने वाली तैयारियों के कारण सीएचसी की बुनियादी सुविधाओं जैसे बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पानी, इंफेक्शन कंट्रोल की व्यवस्था आदि में सुधार हुआ है, जिसका लाभ मरीजों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें