बहादुरपुर। नगर पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर वृद्ध महिला व उसकी बेटी को जातिसूचक गाली देते हुए घर में घुसकर पीटने के आरोप में छह के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में गुजराती देवी (65) निवासी कैथोलिया लाल थाना नगर ने बताया कि शकीला पत्नी युसूफ जमीन कब्जा करने की नीयत से प्रतिदिन उनके सहन के सामने झाड़ू लगाती थीं। बार-बार मना करने के बावजूद भी वह नहीं मानी। 27 जनवरी की सुबह करीब सात बजे शकीला झाड़ू लग रही थी।