फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुर्गा व्यापारी के अपहरण में छह आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेटे पर 12 लाख रुपये बकाया वसूलने के लिए पिता का किया अपहरण
विज्ञापन

- वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव की घटना, गोंडा के वजीरगंज से हुई गिरफ्तारी और बरामदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के दौलतपुर से मुर्गा व्यापारी के अपहरण की वारदात में पुलिस ने बुधवार को नामजद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त कार व बाइक भी बरामद कर ली गई है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि अपहरण का कारण पैसों के लेनदेन से जुड़ा है। पुलिस जांच कर रही है।
दौलतपुर निवासी इंसान अली ने बताया कि गांव में उनकी मुर्गे की दुकान है। 15 सितंबर को मुर्गा खरीदने के बहाने इंसान अली को उनकी दुकान के पास से कार में बैठाकर अगवा कर लिया। इसकी सूचना इंसान अली के पुत्र हसरत अली ने डायल 112 पर दी थी। आरोपी उन्हें मारते-पीटते हुए गोंडा के वजीरगंज थाने के पास ले गए। इंसान अली के अनुसार उनके बेटे के साले ने 12 लाख रुपये उधर ले रखा है, जिसे वापस करने का दबाव बनाया जा रहा था। कार में बैठाने के बाद अपहर्ता कहने लगे कि रुपये जल्दी मंगवाओ नहीं तो तुम्हारी हत्या हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के गेट पर गाड़ी में बंद करके काफी देर तक रुके थे। पीड़ित व उनके परिजनों का कहना है कि इस पूरे लेनदेन से उन लोगों से कोई नाता नहीं है और न ही इनमें से किसी को वे जानते हैं। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर समीर सिद्दिकी उर्फ नूर आलम, इसरार अहमद निवासी परसपुरा थाना कप्तानगंज, नीरज प्रताप सिंह निवासी खिरिया मझौवा थाना वजीरगंज जिला गोंडा, प्रवीण सिंह निवासी मनकापुर, गोंडा, आनंद सोनी निवासी कस्बा रुधौली और सूरज उपाध्याय निवासी जिला अस्पताल के सामने थाना कोतवाली जनपद गोंडा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सभी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें